logo

CBC Test in Hindi: सीबीसी टेस्ट क्या हैं? सामान्य और असामान्य स्तर

सीबीसी टेस्ट क्या है ?

सीबीसी (CBC) यानी कंपलीट ब्लड काउंट (Complete Blood Count) एक ब्लड टेस्ट है। इस टेस्ट में ब्लड स्क्रीनिंग टूल (blood screening tool) की मदद से रक्त संबंधी सेहत की जांच की जाती है और एनीमिया (anaemia), इंफेक्शन (infection) और ल्यूकेमिया (leukaemia) जैसे दूसरे रक्त संबंधी विकारों याना ब्लड डिस्ऑर्डर (blood disorder) का पता लगाया जा सकता है। इस टेस्ट के जरिए शरीर में खून की कोशिकाओं का स्तर मापा जाता है। सीबीसी टेस्ट परीक्षण (CBC test) में बीमारी के आधार पर शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं (while blood cells), लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells), हीमोग्लोबिन (haemoglobin) और प्लेटलेट्स (platelets) के लेवल की जांच होती है।

सीबीसी टेस्ट में कौन कौन से पैरामीटर शामिल हैं? 

सीबीसी टेस्ट में कई पैरामीटर हैं जिनके जरिए खून की जांच की जाती है।

 

1. सफेद रक्त कोशिकाएं (White Blood Cells (WBC) – सफेद रक्त कोशिकाएं शरीर पर हमला करने वाले इंफेक्शन से लड़ती हैं।

  • नॉर्मल रेंज सामान्य स्तर (normal Range) – शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं का सामान्य लेवल 4,500 से लेकर 11,000 प्रति सेल पर माइक्रोलीटर (cells/µL) होता है।
  • हाई रेंज (Leukocytosis) – सफेद रक्त कोशिकाओं का हाई लेवल शरीर में इंफेक्शन , सूजन, ल्यूकेमिया, स्ट्रेस या टिश्यू डेमेज (tissue damage) का संकेत देता है।
  • लो रेंज (Leukopenia)– शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं का कम लेवल अक्सर बोन मैरो (bone marroe) समस्या, गंभीर इंफेक्शन (severe infection), ऑटोइम्म्यून बीमारी (autoimmune conditions) या फिर कीमोथैरेपी के इफेक्ट (effects of chemotherapy) का संकेत देता है।

 

2. लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells (RBCs): इन कोशिकाओं का मुख्य काम फेफडों से ऑक्सीजन लेकर शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंचाना है।

  • नॉर्मल रेंज (normal range) – शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का सामान्य लेवल पुरुष और महिलाओं में अलग अलग होता है. पुरुषों में औसतन 4.7 से 6.1 मिलियन कोशिकाएं, जबकि महिलाओं में औसतन 4.2 सो 5.4 मिलियन कोशिकाएं ऩॉर्मल रेंज में आती हैं।
  • हाई रेंज (Polycythaemia) शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का हाई लेवल पॉलिसिथेमिया कहलाता है। इसके तहत डिहाइड्रेशन, दिल संबंधी बीमारी या पॉलिसिथेमिया वेरा (polycythaemia vera) का इशारा करता है।
  • लो रेंज (Anaemia) शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का लो लेवल आयरन की कमी, किसी पुरानी बीमारी का अंदेश, शरीर में रक्तस्राव या फिर बोन मेरो की समस्या का इशारा करता है।

 

3 . हीमोग्लोबिन (HGB) – हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद वो प्रोटीन है जो ऑक्सीजन ले जाता है।

  • नॉर्मल रेंज – शरीर में हीमोग्लोबिन का नॉर्मल लेवल पुरुषों में 14 (g/dL) से 18 (g/dL) होता है. दूसरी तरफ महिलाओं में इसकी सामान्य सीमा 12 (g/dL) से 16 (g/dL) होती है।
  • हाई रेंज – शरीर में हीमोग्लोबिन का हाई लेवल अक्सर आरबीसी (लाल रक्त कोशिकाएं) से जुड़ी सिचुएशन को बताता है।
  • लो रेंज – शरीर में हीमोग्लोबिन का लो लेवल आमतौर पर एनीमिया का संकेत देता है।

 

4. हेमाटोक्रेटिक (HCT) – हेमाटोक्रेटिक ब्लड सैंपल में कुल लाल रक्त कोशिकाओं का अनुपात है।

  • नॉर्मल रेंज – शरीर के कुल रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं का सामान्य स्तर पुरुषों में 40.7% फीसदी से 50.3% फीसदी होता है। दूसरी तरफ महिलाओं में इसकी सामान्य रेंज 36.1% फीसदी से लेकर 44.3% फीसदी तक होती है।
  • हाई रेंज – शरीर में हेमाटोक्रेटिक का हाई लेवल डिहाइड्रशन और पॉलिसिथेमिया का संकेत देता है।
  • लो रेंज – हेमाटोक्रेटिक का लो लेवल खरीर में खून की कमी या एनीमिया का संकेत देता है।

 

5. प्लेटलेट्स (Platelets) – प्लेटलेट्स वो कोशिकाएं यानी सेल्स (cells) हैं जो शरीर में ब्लड क्लॉट यानी रक्त के थक्के (blood clot) जमाने में मदद करती हैं।

  • नॉर्मल रेंज – शरीर में प्लेटलेट्स का नॉर्मल लेवल 150,000 से लेकर 450,000 Plts तक होता है।
  • हाई रेंज (Thrombocytosis) शरीर में प्लेटलेट्स का हाई लेवल थ्रोम्बोसाइटोसिस कहलाता है। ये लेवल शरीर में सूजन, बोन मेरो की दिक्कत, इंफेक्शन का संकेत देता है।
  • लो रेंज (Thrombocytopenia) शरीर में प्लेटलेट्स का लो लेवल थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहलाता है। इसमें ब्लीडिंग डिसऑर्डर, किसी दवा का साइड इफेक्ट और बोन मेरो संबंधी समस्या का संकेत मिलता है।

 

6. मीन कार्पसकुलर वॉल्यूम (Mean Corpuscular Volume- MCV) – इसके तहत लाल रक्त कोशिकाओं के औसत आकार को मापा जाता है।

  • नॉर्मल रेंज – MCV का सामान्य लेवल 80 से 100 fL कहा गया है।
  • हाई रेंज – शरीर में एमसीवी का हाई लेवल शरीर में विटामिन बी 12 या फोलेट की कमी का संकेत देता है।
  • लो रेंज – शरीर में एमसीवी का लो लेवल अक्सर शरीर में आयरन की कमी या एनीमिया का संकेत देता है।

 

7. मीन कार्पसकुलर हीमोग्लोबिन (Mean Corpuscular Haemoglobin – MCH) हर लाल रक्त कोशिका के अंदर कुल हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा का माप है।

  • नॉर्मल रेंज – 27 से 31 पिकोग्राम (pg) कही जाती है।
  • हाई रेंज – शरीर में एमसीएच का हाई लेवल मेक्रोसाइटिक एनीमिया का संकेत देता है।
  • लो रेंज – शरीर में एमसीएच का लो लेवल माइक्रोसाइटिक एनीमिया से जुड़े संकेत देता है।

 

8. मीन कार्पसकुलर कंसंट्रेशन (Mean Corpuscular Haemoglobin Concentration – MCHC) – ये लाल रक्त कोशिकाओं में कुल हीमोग्लोबिन की एकाग्रता यानी कंसंट्रेशन का माप है।

  • नॉर्मल रेंज – 27 फीसदी से 32 फीसदी कहा जाता है।
  • हाई रेंज – शरीर में MCHC का हाई लेवल हेरेडिट्री यानी वंशानुगत स्फेरोसाइटोसिस का संकेत देता है।
  • लो रेंज – शरीर में कम MCHC का माप आयरन की कमी और एनीमिया का संकेत देता है।

सीबीसी (CBC) के असामान्य रिजल्ट क्या संकेत देते हैं? 

  1. इंफेक्शन या इंफ्लेशन यानी सूजन (infections or inflammations) – हाई WBC काउंट।
  2. एनीमिया (anaemia) – आरबीसी, हीमोग्लोबिन या हेमाटोक्रिट का कम काउंट।
  3. क्लॉटिंग डिस्ऑर्डर (clotting disorders) – प्लेटलेट्स का नॉर्मल रेंज से कम या ज्यादा काउंट।
  4. पोषण संबंधी कमी (nutritional deficiencies) – MCV, MCH या MCHG का अबनॉर्मल होना।
  5. बोन मेरो डिस्ऑर्डर (bone marrow disorders) – कई दूसरे लक्षणों के साथ शरीर के कई कंपोनेंट्स यानी हिस्सों में असामान्य लेवल।

शरीर में ब्लड हेल्थ यानी रक्त संबंधी स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. लाल पैथलेब्स में सीबीसी टेस्ट की बुक करें. ध्यान रहें कि टेस्ट के साथ-साथ संबंधित डॉक्टर का परामर्श जरूरी है।

FAQ 

1. सीबीसी टेस्ट से किस तरह की बीमारी का पता चलता है?

सीबीसी टेस्ट के जरिए शरीर में एनीमिया, इंफेक्शन, सूजन, ल्यूकेमिया, बोन मेरो डिस्ऑर्डर और ब्लड क्लॉटिंग के डिस्ऑर्डर का पता चलता है।

2. सीबीसी डिफरेंशियल क्या है?

डिफरेंशियल सीबीसी टेस्ट सफेद रक्त कोशिकाओं को तोड़कर शरीर में एनीमिया, सूजन, इंफेक्शन और ब्लड डिस्ऑर्डर की जांच में मदद करता है।

 

18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Categories

Other Related Articles